ताजा खबरेंदुनियादेशमनोरंजन

मलाइका अरोड़ा के गाने पर भड़का पाकिस्तानी एक्टर

469

मलाइका अरोड़ा अपने बोल्ड लुक को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं । अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। मलाइका ने आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म एन एक्शन हीरो में एक आइटम गाना गाया है। फिल्म एन एक्शन हीरो में मलाइका का आइटम सॉन्ग धमाल मचाएगा। हालाँकि मलाइका के आइटम सॉन्ग पर अब विवाद उठता नज़र आरहा है।

मलाइका ने कई सालों बाद किसी फिल्म में आइटम सॉन्ग किया है इसलिए माना जा रहा है की ये फिल्म हिट साबित होगी। एक तरफ जहां फैंस एन एक्शन हीरो फिल्म के मलाइका अरोड़ा के आइटम सॉन्ग को देखने के लिए बेताब हैं तो दूसरी तरफ इसकी आलोचना भी हो रही है. एक पाकिस्तानी एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस गाने को निशाना बनाया है।पाकिस्तानी एक्टर अदनान सिद्दिक्की ने ट्वीट करते हुए सवाल पूछा की क्या क्लासिकल को बर्बाद करने का किसी ने ठेका लेकर रखा है ?रीमेक भी बकवास बनाया जा रहा है। री-क्रिएशन के लिए भी टैलेंट की जरूरत होती है। नाजिया हसन अपनी कब्र में करवट ले रही होंगी। #आपजैसा कोई नहीं..
आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए… गाने का रीमिक्स वर्जन किया है। इस पर पाकिस्तानी एक्टर अदनान सिद्दीकी ने नाराजगी जताई है।

अदनान सिद्दीकी ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि बॉलीवुड वाले पाकिस्तानी गाने चुरा रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने मलाइका के गाने का हैशटैग दिया है। अब सोशल मीडिया पर अदनान सिद्दीकी का एक पोस्ट वायरल हो रहा है। हालांकि भारत में मलाइका के गाने का जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. फिल्म जल्द ही फैंस के बीच दस्तक देगी।

Also Read: महाविकास अघाड़ी के प्रमुख नेताओं की बैठक के बाद पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़