ताजा खबरें

कन्हैयालाल हत्याकांड मामले में पाकिस्तानी कनेक्शन, कट्टरपंथियों ने ऐसे रची थी साज़िश

451

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार को राजस्थान के उदयपुर में भाजपा नेता नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर दर्जी कन्हैया लाल तेली की हत्या के मामले में दो पाकिस्तानी नागरिकों सहित 11 आरोपियों के खिलाफ चार्ज शीट दायर किया है। NIA ने यहाँ पसर पुरे मामले का खुलासा भी किया है जहां ये बताया गया है की आखिर कन्हैयालाल की हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी।

NIA ने अदालत के सामने दायर चार्जशीट में मोहम्मद रियाज अटारी, मोहम्मद गोस के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के साथ-साथ गैरकानूनी गतिविधि अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है । मोहसिन खान, आसिफ हुसैन, मोहम्मद मोहसिन, वसीम अली, फरहाद मोहम्मद शेख, मोहम्मद जावेद, मुस्लिम खान उर्फ ​​मुस्लिम रजा, और पाकिस्तानी नागरिक सलमान, और अबू इब्राहिम का भी इसमें नाम शामिल है। कन्हैयालाल की 28 जून को दो हमलावरों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी और लोगों में दहशत पैदा करने के लिए हत्या का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था।

इस मामले में जांच से पता चला है कि ये लोग एक आतंकी गिरोह-मॉड्यूल के रूप में काम कर रहे आरोपी व्यक्तियों ने बदला लेने की साजिश रची। आरोपी कट्टरपंथी थे और भारत के भीतर और बाहर वायरल होने वाले ऑडियो, वीडियो, संदेशों से प्रेरित थे। आरोपियों ने चाकू सहित अन्य धारदार हथियारों की व्यवस्था की। कन्हैया लाल की फेसबुक पोस्ट जिसमें नूपुर शर्मा का समर्थन किया गया था इस ही के जवाब में इन कट्टरपंथियों ने कन्हैयालाल को मौत के घाट उतारा था।

Also Read :- https://metromumbailive.com/police-arrested-smugglers-of-wild-parrots-and-turtles-illegally/

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़