ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

Panvel: 18 वर्षीय छात्रा पर हमला चलती लोकल ट्रेन से धक्का देकर घायल किया, आरोपी गिरफ्तार

9
Panvel: 18 वर्षीय छात्रा पर हमला चलती लोकल ट्रेन से धक्का देकर घायल किया,

महाराष्ट्र के पनवेल से एक बेहद चौंकाने वाली और खतरनाक घटना सामने आई है। गुरुवार सुबह खांदेश्वर स्टेशन के बीच 18 वर्षीय एक इंजीनियरिंग की छात्रा को चलती लोकल ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना उस समय हुई, जब एक 50 वर्षीय व्यक्ति अचानक महिलाओं के डिब्बे में घुस गया। विरोध करने पर उसने गुस्से में छात्रा को धक्का देकर ट्रैक पर फेंक दिया। (Panvel)

जानकारी के अनुसार, पीड़िता खारघर स्थित एक नामी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा है। सुबह करीब 8 बजे वह अपनी सहेली के साथ पनवेल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 से सीएसएमटी जाने वाली लोकल ट्रेन में सवार हुई। वह महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बे में यात्रा कर रही थी।

इसी दौरान आरोपी शेख अख्तर नवाज (50) नामक व्यक्ति अचानक महिलाओं के डिब्बे में घुस गया। वहां मौजूद महिलाओं ने उसे डिब्बे से उतरने को कहा, लेकिन उसने विरोध किया और बहस करने लगा। बहस के दौरान गुस्से में वह बेकाबू हो गया और पीछे से छात्रा को जोरदार धक्का दे दिया। ट्रेन चल रही थी, जिससे छात्रा सीधे रेलवे ट्रैक पर गिर गई। इस घटना के बाद डिब्बे में मौजूद महिलाएं चीख पड़ीं और सभी के लिए यह दृश्य डरावना साबित हुआ। (Panvel)

घायल छात्रा को सिर, कमर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उसने अपने पिता को फोन कर पूरी घटना बताई और तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर है, लेकिन चोटें गंभीर हैं।

रेलवे पुलिस की तत्पर कार्रवाई के चलते आरोपी खांदेश्वर स्टेशन पर उतरते ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 109 और भारतीय रेलवे अधिनियम की धारा 162 व 138 के तहत मामला दर्ज किया। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय तायडे ने बताया कि आरोपी अकेला रहता है और उसके मानसिक संतुलन बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। अदालत ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

इस घटना ने न केवल पनवेल के यात्रियों में दहशत फैला दी है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और रेलवे डिब्बों में सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। रेलवे प्रशासन ने कहा है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। (Panvel)

Also Read: Mira Bhayandar: तेंदुए के हमले के शिकारों का पूरा इलाज सरकार खर्च करेगी, ₹50,000 से ₹5 लाख तक की सहायता

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़