ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

ठाणे में इमारत का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत, तीन घायल

506

मुम्बई (Mumbai)से सटे ठाणे (Thane)में आज सुबह करीब 6:00 बजे राबोदी में खत्री अपार्टमेंट नामक इमारत के सी विंगके तीन स्लैब गिर गए। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए और दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक का शख्स का संजीवनी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस बीच मेयर नरेश मस्के ने कहा है कि, ‘
हमारे द्वारा खतरनाक बिल्डिंगों को नोटिस पहले ही भेजा जा चुका था। जल्द से जल्द इमारत को खाली करने के भी निर्देश दिए गए थे। लेकिन 3 बार रिमाइंडर भी दिए गए। इस बारे में क्षेत्र के विधायकों को भी बताया गया। यहां रहने वाले भाड़ेवालों की शिफ्टिंग की भी तैयारी नहीं थी। बार-बार कहने के बावजूद लोग शिफ्ट होने के लिए तैयार नहीं थे।

खतरनाक बिल्डिंगों में रहने वाले लोगों से अनुरोध है कि इस तरह की खतरनाक घटनाएं होने से पहले शिफ्ट हो जाएं। और जल्द से जल्द बिल्डिंग खाली करें ताकि लोगों की जान बचाई जा सकें।

 

Reported By – Rajesh Soni

Also Read –रेप की बढ़ती घटनाओं को लेकर मुम्बई में विपक्ष का जोरदार विरोध प्रदर्शन

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़