मुंबई की AC लोकल में दिन-ब-दिन यात्रियों की संख्या में इज़ाफ़ा होते हुए देखा जा रहा है। लगातार बढ़ती यात्रियों की संख्या में कई यात्री ऐसे पाए गए है जिनके पास यात्रा करने के लिए वैध टिकट भी नहीं थे। सामान्य लोकल में भीड़ के चलते कई लोग AC लोकल से यात्रा करते नज़र आरहे है। जनवरी से नवंबर तक AC लोकल से यात्रा करने वाले 20 हजार 104 यात्रियों के पास वैध टिकट नहीं पाया गया. इसलिए, मध्य रेलवे ने बताया कि इन यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
मध्य रेलवे पर CSMT-ठाणे, कल्याण, डोंबिवली, अंबरनाथ, टिटवाला के बीच 56 AC लोकल ट्रेनें चलती हैं। इस लोकल से रोजाना 2 लाख 70 हजार 778 यात्री सफर करते हैं। अप्रैल में AC लोकल से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की संख्या 51 हजार 170 थी। मई से टिकट के दाम कम कर दिए गए जिसके बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी। हालांकि इन यात्रियों के अलावा AC लोकल में बिना टिकट या साधारण लोकल टिकट या पास से सफर करने वालों की संख्या ज्यादा है. इसलिए कुछ वातानुकूलित लोकल ट्रेनों में सुबह और शाम के समय भीड़ हो जाती है।
Also Read: मुंबई में पिटाई के चलते 53 साल के शख्स की मौत