रानू मंडल याद हैं? रातों-रात मशहूर हुई रानू मंडल अचानक गायब हो गईं। ऐसी ही एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है. रानू मंडल की तरह ही लता मंगेशकर का गाना गाती एक और महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसने अपनी सुरीली आवाज से लोगों का दिल जीत लिया है.
वायरल वीडियो में महिला 1966 में आई फिल्म ‘ऐ बहार के’ का गाना ‘सुनो सजना पपीहे ने’ गुनगुनाती नजर आ रही है। इस महिला की आवाज इतनी खूबसूरत है कि आप भी इसे बार-बार सुनना चाहेंगे। इस महिला के वीडियो को देखने के बाद लोगों को रानू मंडल की याद आ रही है.
हालांकि लोगों का कहना है कि यह महिला रानू मंडल से कहीं ज्यादा ग्रेसफुल और खूबसूरत है। महिला यहां महाबलेश्वर के पचगनी में पारसी प्वाइंट पर खड़ी थी, तभी सलमान सैयद नाम के व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो वायरल हो गया है.
वीडियो को इंस्टाग्राम पर salman_sayyed_7715 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। सलमान सैयद ने कैप्शन में लिखा, ‘उनकी आवाज बहुत प्यारी है, कृपया उन्हें सपोर्ट करें’.
The video of a woman singing #LataMangeshkar's Suno Sajna Papihe Ne in #Mumbai's Mahabaleshwar is a treat to music enthusiasts #TrendingNow #Viral #ViralVideos pic.twitter.com/kAIb9Tg4pQ
— HT City (@htcity) December 14, 2022
15 नवंबर को अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक करीब 85 हजार लोग लाइक कर चुके हैं. यह संख्या तेजी से बढ़ रही है। वहीं लोगों ने इस पर खूब कमेंट किए हैं.
Also Read: