आज यानी 17 सितंबर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) अपना 71 वां जन्मदिवस मना रहे हैं। दुनियाभर भर के बड़े-बड़े लोग सोशल मीडिया के माध्यम से पीएम मोदी को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच विपक्षी दल कांग्रेस PM मोदी के जन्मदिवस के मौके पर हमलावर नजर आ रही है। इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले(Nana Patole) ने PM मोदी पर तीखा निशाना साधा है।

पटोले ने कहा कि, ‘एक विदेश नीति फेल हो गई। वहीं देश के अंतर्गत मामलों में भी नरेंद्र मोदी सरकार फेल नजर आ रही है। जिसके कारण देश 50 साल पीछे चले गया है। इन सभी व्यवस्थाओं में सुधार हो और देश प्रगति की राह पर आगे बढ़े। इन्हीं अपेक्षाओं के साथ हम पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं।

बता दें कि, ‘आज महाराष्ट्र युवा कांग्रेस पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मना रही है।

Reported by – Rajesh Soni

Also Read – महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष शिवसेना, कांग्रेस, NCP में हो सकते हैं शामिल-CM ठाकरे

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़