ताजा खबरें

चलती ट्रेन से चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

319

मुंबई रेलवे अपराध शाखा ने चलती ट्रेन से लाखों रुपये की संपत्ति चोरी करने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर उसके पास से 7 लाख 29 हजार का सामान बरामद किया है। रेलवे अपराध शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक बीती 30 जनवरी को अहमदाबाद-कोल्हापुर एक्सप्रेस की बोगी नंबर S/5 की बर्थ नंबर 37 पर एक महिला यात्री सोई हुई थी। सूरत से भिवंडी के दरमियान किसी अज्ञात शख्स ने महिला के सिरहाने रखी पर्स चोरी कर ली। पर्स में 124.5 ग्राम वजनी सोने के आभूषण, नकद और मोबाइल मिलाकर 6 लाख 45 हजार का सामान था। चोरी की सूचना मिलते ही मुंबई क्राइम ब्रांच के इंचार्ज अरशुद्दीन शेख और उनकी टीम ने रेलवे स्टेशन एवं उसके बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया। जांच के दौरान वसई स्टेशन के बाहर लगे सीसीटीवी में एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को नजर आया। पुलिस उस संदिग्ध को मुंबई के भायखला से गिरफ्तार किया जिसका नाम सुभान अहमद जहीर अहमद बताया गया है। गहन जांच के दौरान ये बात साफ हुई सुभान अहमद ने महिला यात्री की पर्स चोरी की थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया।

Also Read: कार हादसे में विधायक संदीप क्षीरसागर के मामा की मौत हो गई

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़