ताजा खबरें

फर्जी सैनिक बताकर घुसने के मामले में पुलिस ने एक शख्स को किया गिरफ्तार

323

मुंबई : मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभा स्थान पर फर्जी सैनिक बताकर घुसने के मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को पीएम मोदी के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) पहुंचने से करीब 90 मिनट पहले नवी मुंबई के एक 35 साल के शख्स को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया।

आरोपी ने खुद को सेना का “गार्ड्स रेजिमेंट” से नाइक होने का दावा करते हुए उच्च सुरक्षा वाले वीवीआईपी क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। गिरफ्तार आरोपी का नाम रामेश्वर मिश्रा बताया जा रहा है जिसे मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने शक के आधार पर रोका था। सूत्रों ने बताया की क्राइम ब्रांच ने उसे आधे घंटे से तक मॉनिटर किया था क्योंकि वो सिक्योर जोन में घुसने से पहले यहां-वहां घूम रहा था। इस मामले मुंबई पुलिस जांच कर रही है

Also Read: महाविकास आघाड़ी सरकार पर लगा गंभीर आरोप

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़