ताजा खबरें

संजय निरुपम को पुलिस ने किया गिरफ्तार

373

मुंबई : संजय निरुपम (Sanjay Nirupam)को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,गजानन कीर्तिकर के इस्तीफे की मांग को लेकर बाइक रैली निकालने के आरोप में निरुपम की गिरफ्तारी हुई है।

आपको बता दे की उत्तर पश्चिम मुंबई लोकसभा क्षेत्र के सांसद गजानन कीर्तिकर हाल ही में बालासाहेब की शिवसेना यानी शिंदे गुट में शामिल हुए हैं। कुछ लोगों का यह मानना है की पार्टी में उनका प्रवेश उत्तर पश्चिम मुंबई के मतदाताओं का अपमान है और इसी लिए उत्तर पश्चिम जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता संजय निरुपम के नेतृत्व में बुधवार, 16 नवंबर को दोपहर 2 बजे एक बाइक रैली आयोजित की जानी थी। मांग करने के लिए कि वह तुरंत सांसद पद से इस्तीफा दें।

लेकिन इससे पहले ही पुलिस संजय निरुपम को गिरफ्तार कर वर्सोवा थाने ले गई और बाइक रैली निकालने के आरोप में उन्हें हिरासत में ले लिया.तो लगातार हर रोज महाराष्ट्र की राजनीती में एक नया मामला सामने आता है जिससे एक नए विवाद का जन्म हो जाता है।

Also Read :-https://metromumbailive.com/virat-kohli-birthday-celebration/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़