ताजा खबरें

प्रोफ़ेसर ने 2 छात्राओं के साथ किया यौन उत्पीड़न

339

गुजरात के राजकोट शहर में मातृश्री वीरबाई महिला कॉलेज में एक गुरु-शिष्य के बीच शर्मनाक रिश्ते की एक घटना सामने आई है। कॉलेज में पढ़ने वाली दो छात्राओं ने साइंस के प्रोफेसर संजय तेराया पर यौन उत्पीडन गंभीर आरोप लगाए। यह घटना तीन महीने पहले की है। हालांकि तीन महीने बीत जाने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और अब चर्चा हो रही है कि जांच के नाम पर देरी की जा रही है. आरोप यह भी है कि कॉलेज के प्रिंसिपल ने 45 दिनों तक छात्रों के आवेदन को दबाये रखा. हंगामे के बाद देरी से जांच कमेटी का गठन किया गया है। दूसरी ओर एनएसयूआई ने घटना को लेकर उचित कार्रवाई न होने पर जोरदार आंदोलन करने की धमकी भी दी थी।
लेकिन अब यौन उत्पीड़न के मामले में प्रोफेसर संजय तेराया को ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है। छात्रों के आरोप के बाद जांच कमेटी का गठन किया गया है। इसलिए जांच पूरी होने तक उन्हें ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है और जांच कमेटी इस मामले की जांच जारी है।

Also Read: Tiago EV के बढ़ेंगे दाम

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़