ताजा खबरेंपॉलिटिक्स

ठाणे में एनसीपी महिला की ओर से रामदेव बाबा के विरोध में धरना प्रदर्शन

431

ठाणे – पतंजलि फेम योग गुरु रामदेव बाबा महिलाओं को लेकर सनसनीखेज बयान देने के कारण सुर्खियों में हैं। महिलाओं की साड़ी और ड्रेस पर बयान के बाद इस पूरे बयान की महिलाओं द्वारा निंदा की जा रही है। ठाणे में राकांपा के पदाधिकारियों ने भी आज सुबह रामदेव बाबा के बयान की निंदा की। इस दौरान महिलाओं ने रामदेव बाबा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस बयान के वक्त उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस मंच पर मौजूद थी . दरअसल उन्हें इस बयान का विरोध करना चाहिए था लेकिन उन्होंने भी इसका विरोध नहीं किया। इसलिए एनसीपी ने मांग की है कि इस रामदेव बाबा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.

Also Read: कार्तिक आर्यन की फैन का अलग अंदाज में हुआ स्वागत – एक्टर बोले में ही आ गया होता

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़