Pune Rape : पुणे में हुए दर्दनाक रेप केस के बाद पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने क्रिमिनल्स के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की दिशा में कदम बढ़ाया है और इसे “ऑपरेशन ऑल आउट” का नाम दिया है। मुंबई पुलिस का यह ऑपरेशन 28 फरवरी की रात 11 बजे से 2:30 बजे तक चला, जब पुलिस ने एक साथ 207 ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें जुआ और अवैध गतिविधियों के 14 ठिकाने भी शामिल थे।(Pune Rape)
इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले हिस्ट्रीशीटर और अन्य अपराधियों को निशाना बनाना था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने 12 भगोड़ों को गिरफ्तार किया और 54 अपराधियों के खिलाफ मुंबई पुलिस अधिनियम की धारा 142 के तहत कार्रवाई की। इसके अलावा, 46 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट और 25 संदिग्धों के खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया गया है।(Pune Rape)
पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में 16 अपराधियों को सजा दी है और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल 56 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यह ऑपरेशन सिर्फ छापेमारी तक सीमित नहीं था, बल्कि पुलिस ने 113 जगहों पर नाकाबंदी भी की। इस दौरान कुल 6,901 गाड़ियों की चेकिंग की गई और नियमों का उल्लंघन करने वाले 1,891 ड्राइवर्स के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके साथ ही, नशे में गाड़ी चलाने वाले 70 से ज्यादा लोगों को भी पकड़ा गया।
मुंबई पुलिस का यह ऑपरेशन अब तक के सबसे प्रभावी अभियानों में से एक माना जा रहा है, जिसमें अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है और शहर में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस की तत्परता को दर्शाया गया है।