कल्याण : भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा वीर सावरकर पर किए गए आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। एक तरफ जहां बीजेपी इसका पुरजोर विरोध कर रही है वहीं शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने कल्याण पूर्व में राहुल गांधी के विरोध में प्रदर्शन किया। बालासाहब की शिवसेना के कल्याण पूर्व शहर प्रमुख महेश गायकवाड की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने गधे पर राहुल गांधी की तस्वीर लगाकर तस्वीर पर कालिख पोती और महिला कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की तस्वीर पर जमकर जूते बरसाए।
कार्यकर्ताओं ने ऊंची आवाज में नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी के बयान का पुरजोर विरोध किया। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि वीर सावरकर ने अंग्रेजों की मदद की थी जिसके लिए उन्हें वजीफा भी मिला। इस बयान का विरोध करते हुए महेश गायकवाड ने राहुल गांधी की तुलना गधे से की।
उन्होंने कहा कि वीर सावरकर स्वतंत्रता सेनानी थे देश की आजादी में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। राहुल गांधी ने अपने बयान से महाराष्ट्र का और मराठी लोगों का अपमान किया जो हम बर्दाश्त नहीं कर सकते ऐसी बात महेश गायकवाड ने कही। विरोध प्रदर्शन में पूर्व नगरसेवक कैलाश शिंदे, शाखा प्रमुख प्रशांत बोटे सहित बड़ी संख्या में शिंदे गुट के कार्यकर्ता शामिल थे
Also Read: विनायक मेटे के कार हादसे में ड्राइवर गिरफ्तार, कोर्ट में होगी सुनवाई