महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS)ने रैली को राज्य में बाढ़ की स्थिति के कारण स्थगित कर दिया है। राज ठाकरे ने एक पत्र में जानकारी दी है कि कल मनसे की रैली नहीं होगी। बुधवार को गुरुपूर्णिमा के मौके पर राज ठाकरे ने सुबह 10 बजे मनसे कार्यकर्ताओं के लिए संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया था।
इस संवाद में मुंबई के सभी मनसे नेता, महासचिव, उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष से लेकर उपाध्यक्ष और संबद्ध संगठनों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था। हालांकि, पिछले तीन दिनों से मुंबई और उसके आसपास बारिश हो रही है।
कुछ इलाकों में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस पृष्ठभूमि में मनसे द्वारा आयोजित रैली को स्थगित कर दिया गया है, राज ठाकरे ने एक पत्र के माध्यम से जानकारी दी है।
हालहीं में राज ठाकरे के हिप बोन की सर्जरी हुई थी। जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। वहीं अब राज ठाकरे बिल्कुल स्वास्थ्य नजर आ रहे है। अब राज ठाकरे भी राज्य में आगामी मनपा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट चुके हैं।
Reported By :- Rajesh Soni
Also Read ;- https://metromumbailive.com/mira-rajput-took-selfie-in-the-bathroom/