ताजा खबरेंदेश

Rajasthan Bandh: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या को लेकर आज राजस्थान बंद का ऐलान

549
Rajasthan Bandh: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या को लेकर आज राजस्थान बंद का ऐलान

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Sukhdev Singh Gogamedi) की मंगलवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जवाबी गोलीबारी में एक हमलावर भी मारा गया। मारे गए करणी सेना प्रमुख के समर्थकों ने हमले के बाद जयपुर में अस्पताल के बाहर शिप्रा पथ को अवरुद्ध कर दिया, जहां उन्हें ले जाया गया था। हत्या के विरोध में राज्य के कई राजपूत संगठनों ने बंद का आह्वान किया है। राजपूत संगठनों ने राजस्थान में बंद (Rajasthan Bandh) का ऐलान किया है। जोधपुर और बाड़मेर में उन्होंने संभागीय मुख्यालयों के सामने प्रदर्शन का भी आह्वान किया। (Rajasthan Bandh Today News)

6 दिसंबर को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Sukhdev Singh Gogamedi Murder) की हत्या को लेकर राजस्थान बंद (Rajasthan Bandh) रहेगा, इस बंद का कई संगठनों ने समर्थन किया है। आज इस बंद का कई जिलों में बड़े पैमाने पर असर देखने के लिए मिल सकता है। कई जगहों पर भरी संख्या में कार्यकर्ता भी जमा हो कर khub हंगामा कर रहे हैं, पुलिस भी कार्यकर्ताओं को कण्ट्रोल में करने का पूरा प्रयाश कर रही है।

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के कार्यकर्तों की मांग है की हत्यारों का जल्द से जल्द एनकाउंटर हो और इसी मांग को लेकर बंद का ऐलान किया गया है। कार्यकर्ताओं ने यह तक कह दिया है की जब तक एनकाउंटर नहीं होगा तब तक सपथ समारोह भी नहीं होने देंगे। (Sukhdev Singh Gogamedi latest news)

विधानसभा चुनाव के बाद सियासी हलचल के बीच राज्य को हिला देने वाली हत्या के संबंध में यह पांच बड़ी अपडेट हैं

हत्या कांड की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. हमलावरों में से एक की पहचान नवीन सिंह शेखावत के रूप में हुई है, जिनकी भी गोलीबारी में मौत हो गई। जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जोसेफ ने कहा कि बाकी दो हमलावर गोगामेडी के घर के बाहर एक व्यक्ति से स्कूटर चीन कर फरार हो गए है।

गोगामेडी के एक रिश्तेदार ने अस्पताल के बाहर संवाददाताओं से कहा कि उन्हें लंबे समय से धमकियां मिल रही थीं और उन्हें हमले की आशंका थी.

इस हत्या से राज्य में राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है, जहां हाल ही में विधानसभा चुनाव हुए हैं। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने दावा किया कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सत्ता में आने की खबर मिलते ही अपराधियों के हौंसले बुलंद हो गए हैं.

तिवारी ने कहा की यह कांग्रेस के शासनकाल में ही था कि अपराधियों को चार घंटे के भीतर पकड़ लिया जाता था। अगर राजधानी जयपुर में यह स्थिति है, तो आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं, अन्य जिलों की क्या हालत होगी, न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हत्या पर दुख व्यक्त किया और राजस्थान के लोगों को आश्वासन दिया कि राज्य को अपराध मुक्त बनाया जाएगा। ‘राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की खबर से मैं स्तब्ध हूं। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर से जानकारी ली गई है और उन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कहा है. सामाजिक लोगों को शांति और धैर्य बनाए रखना होगा. भाजपा सरकार के शपथ लेते ही राज्य को अपराध मुक्त बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है, ”मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर यह जानकारी दी

राजस्थान के डीजीपी उमेश मिश्रा ने कहा कि पुलिस हमलावरों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। “उपद्रवियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है…हमने हरियाणा के डीजी से बात की और सहायता मांगी गई है। हत्या की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गिरोह ने ली है, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’

Also Read: येरवडा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ललित पाटिल से 19 बार फोन पर संपर्क किया

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़