राखी सावंत (Rakhi Sawant)पब्लिसिटी बटोरने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देती हैं। कभी वे विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोर लेती हैं तो कभी किसी का मजाक उड़ाकर। मंगलवार को राखी मुंबई के अंधेरी इलाके के एक जिम के बाहर बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी के साथ नज़र आईं। इस दौरान उनकी जुबान फिसली और वे आमिर खान की अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का मजाक उड़ा गईं। दरअसल, राखी से फिल्म के बायकॉट पर रिएक्शन मांगा गया था। प्रतिक्रिया देते वक्त वे फिल्म का नाम ‘लाल सिंह चड्ढी’ बोल गईं। हालांकि, उन्हें तुरंत ही अपनी भूल का अहसास भी हो गया। राखी ने वहां मौजूद पैपराजी से यह फुटेज अपनी कवरेज से हटाने की गुजारिश की और फिर आमिर की तारीफ़ करने लगीं। उन्होंने कहा कि आमिर खान बहादुर हैं। वे किसी से नहीं डरते। अगर उनकी फिल्म में कुछ विवादित है तो उस हिस्से को हटाकर रिलीज किया जा सकता है। बता दें कि आमिर खान की फिल्म का विरोध उनके 7 साल पुराने इन्टॉलरेंस वाले बयान को लेकर हो रहा है।
Reported By :- Nitesh Thakur
Also read :- https://metromumbailive.com/anushka-sharma-stumbles-while-posing-with-virat-kohli/