ताजा खबरेंदुनियामहाराष्ट्र

Ramzan: मुंबई का मस्जिद बंदर बाजार रमजान की तैयारियों में रंगा

4.5k
Ramzan : मुंबई का मस्जिद बंदर बाजार रमजान की तैयारियों में रंगा

Ramzan: रमजान का पवित्र महीना करीब आने के साथ ही मुंबई का मशहूर मस्जिद बंदर बाजार पूरी तरह से रमजान की तैयारियों में रंग चुका है। 1 मार्च, शनिवार को यहां फल, शॉल, खजूर, ड्राई फ्रूट्स, कपड़े और अन्य जरूरी सामान के बड़े स्टॉक के साथ दुकानदारों ने अपने स्टॉल सजाए। बाजार में भारी भीड़ उमड़ी और लोग रमजान के लिए जरूरी सामान की खरीदारी में व्यस्त नजर आए। इस दौरान खासकर मुस्लिम समुदाय के लोग पारंपरिक व्यंजन, रमजान डिशेज़ और रोज़ा रखने के लिए जरूरी सामग्री की खरीदारी कर रहे थे।(Ramzan)

देशभर में दिल्ली सहित अन्य हिस्सों में भी रमजान की तैयारियों को लेकर जोरों-शोरों से खरीदारी हो रही है। इस अवसर पर ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के चेयरमैन सैयद नासिरुद्दीन चिश्ती ने लोगों को रमजान की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा, “रमजान का पवित्र महीना शुरू होने वाला है। मैं सभी को रमजान की मुबारकबाद देता हूं। उम्मीद है कि सभी रोज़े रखेंगे और हम सब आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ रहेंगे।”(Ramzan)

रमजान इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र महीना है, जो हिजरी कैलेंडर के नौवें महीने में आता है। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग भोर से सूर्यास्त तक उपवास रखते हैं, जिसे ‘रोज़ा’ कहा जाता है। यह इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है और यह आस्था, आत्मसंयम और आध्यात्मिक चिंतन का प्रतीक है।

2025 में रमजान की शुरुआत 2 मार्च से हो रही है, जब शनिवार को चांद दिखाई दिया। रमजान का सबसे खास समय ‘इफ्तार’ होता है, जब दिनभर के उपवास के बाद लोग सूर्यास्त के समय अपना रोज़ा खोलते हैं। चांद के दिखने के साथ रमजान का समापन होता है और ईद का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है।

Also Read :Pune Rape : मुंबई पुलिस का ऑपरेशन ऑल आउट, 207 ठिकानों पर छापेमारी, 113 जगहों पर नाकाबंदी

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़