ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

रणवीर सिंह को फिर से मिला न्यूड फोटोशूट का ऑफर

308

रणवीर सिंह (Ranvir Singh)वैसे तो अक्सर सुर्खियों में ही रहते हैं।हाल ही में उन्होंने एक इंटरनेशनल मैगजीन ‘पेपर’ के कवर पेज के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था, जिसकी वजह से उनकी काफी आलोचना हुई।अब वो एक बार फिर से चर्चा में है। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि रणवीर सिंह को फिर से एक न्यूड फोटोशूट का ऑफर मिला है और इस बार ये ऑफर विदेशी धरती से नहीं बल्कि ‘PETA India’ की ओर से आई है।

रणवीर सिंह को ‘पेटा इंडिया’ ने ऑफर दिया है जिसके मुताबिक, उन्होंने रणवीर सिंह से एक एड कैंपेन के लिए संपर्क किया है। दरअसल, पेटा इंडिया रणवीर सिंह से एक एड कैंपेन करवाना चाहता है, जिसकी टैगलाइन है- ‘ऑल एनिमल्स हैव द सेम पार्ट्स-ट्राई वेगन’।

पेटा इंडिया ने रणवीर सिंह से ये गुजारिश की है कि वो शाकाहार को प्रमोट करने वाली इस मुहिम से जुड़ें।इस लिस्ट में उन सेलिब्रिटीज का नाम भी दर्ज है जो कि इस कैंपेन से पहले ही जुड़े हुए हैं। इस लेटर में वेगन होने के फायदे के बारे में भी विस्तार से बताया गया है।इस लेटर में ये लिखा गया है कि, ‘जानवरों के प्रति लोगों में दया और करुणा बढ़े, इसके लिए क्या आप पेटा इंडिया के एक बोल्ड एडवर्टाइजमेंट से जुड़ने के लिए तैयार हैं?

हालांकि, अभी तक रणवीर सिंह ने इस ऑफर को स्वीकार नहीं किया है, लेकिन देखना बहुत ही दुलचस्प होगा कि क्या रणवीर सिंह पहले फोटोशूट के बाद हुई इतनी आलोचना और ट्रोलिंग के बाद वो पेटा इंडिया के साथ उसी पुराने न्यूड फोटोशूट की तरह जुड़ेंगे?

Reported By :- Nitesh thakur

Also Read:- https://metromumbailive.com/rakhi-sawant-publicly-made-fun-of-aamir-khans-film/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़