ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

रनवीर सिंह ने रैंप वॉक के बाद छुए मां के पैर

321

रणवीर सिंह(Ranvir Sing)और दीपिका पादुकोण अगर रूटीन लाइफ में भी आते-जाते भर में साथ दिख जाएं, तो फैन्स का दिन बन जाता है।शुक्रवार को जब दोनों ने एक फैशन इवेंट में साथ में रैंप वॉक भी किया तो देखने वालों की नजरें ही थम गईं। मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के मिजवान फैशन शो 2022 में दीपिका और रणवीर ने रैम्प वॉक किया।

दीपिका ने रैम्प वॉक करते हुए मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ एक शानदार लहंगा पहना था, जिसमें बहुत खूबसूरत और बारीक डिटेल्स थे। वहीं रणवीर ने ब्लैक कुर्ते-पायजामे के साथ एक बेहतरीन एम्ब्रोएडरी वाला कोट पहना।रणवीर के फ्रिल्स वाले ब्लैक शूज पर लोगों की नजरें टिकी हुई थीं।

दोनों का रैम्प पर साथ में नजर आना तो देखने लायक नजारा था ही, साथ में इनकी केमिस्ट्री भी जोरदार थी।रैम्प पर ही दोनों का एक रोमांटिक मोमेंट भी लोगों को बहुत पसंद आया जब रणवीर और दीपिका ने एक दूसरे को गाल पर किस किया।

स्टेज पर वॉक करने के बाद रणबीर ऑडियंस में बैठी अपनी मां की तरफ बढ़े और झुककर उनके पैर छुए। उनका ये स्पेशल जेस्चर इवेंट पर मौजूद जनता को तो प्यारा लगा ही, अब सोशल मीडिया पर भी रणवीर का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में मां के पैर छूते नजर आ रहे रणवीर की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

पैपराजी अकाउंट से सामने आए इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कई लोग रणवीर की फिरकी भी ले रहे हैं।लोग हाल ही में रणवीर के विवादित न्यूड फोटोशूट का जिक्र करने से नहीं चूक रहे. एक यूजर ने लिखा, ‘इन्होने कपड़े पहने हैं?’ तो वहीं एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘न्यूड पिक्चर के बाद संस्कारी बेटा।

Reported By ;- Nitesh Thakur

Also Read :- https://metromumbailive.com/bjp-leader-files-case-against-akshay-kumar/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़