Raksha Stotra: इस समय शारदीय नवरात्रि की धूम है, जगह -जगह माँ दुर्गा की प्रतिमाए विराजित की गयी है , गरबा खेला जा रहा है। घरों में कलश स्थापित कर मां दुर्गा की पूजा की जाती है। नवरात्रि 23 अक्टूबर 2023 तक चलेगी और अगले दिन 24 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा. दशहरा को विजयादशमी भी कहा जाता है क्योंकि इस दिन भगवान राम ने लंकापति रावण का वध किया था। धार्मिक पुराणों के अनुसार इसी दिन मां दुर्गा ने 9 दिनों के युद्ध के बाद महिषासुर का वध किया था। अगर इन 9 दिनों में कुछ उपाय किए जाएं तो सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं, साथ ही खूब धन और समृद्धि भी प्राप्त हो सकती है।
प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें
शारदीय नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करने से बहुत लाभ होता है। इससे भगवान राम आपकी परेशानियों से रक्षा करेंगे और जीवन में सफलता का आशीर्वाद भी देंगे।
रक्षा कवच है ये पथ
धार्मिक मान्यता के अनुसार राम रक्षा स्त्रोत एक रक्षा कवच है और इसका पाठ नवरात्रि के दौरान करने से इसका महत्व बढ़ जाता है। -नवरात्रि के 9 दिनों में राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करने से अत्यधिक लाभ मिलता है। साथ ही इस श्लोक का पाठ करने से व्यक्ति को सभी प्रकार के कष्टों से भी मुक्ति मिल जाती है। इसका प्रभाव व्यक्ति के चारों ओर एक सुरक्षा कवच बनाता है, जो उसे हर तरह की विपत्तियों से बचाता है। साथ ही, नवरात्रि के दौरान रोजाना राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करने से भगवान राम के साथ-साथ उनके भक्त हनुमान भी प्रसन्न होते हैं। यदि राम रक्षा स्त्रोत का पाठ नवरात्रि के बाद भी किया जाए तो असंख्य लाभ हो सकते हैं।
बड़ी से बड़ी परेशानी खत्म हो जाएगी
ज्योतिषियों के अनुसार, नवरात्रि के 9 दिन माता रानी को प्रसन्न करने के लिए होते हैं, इसलिए लोग इस दौरान रोजाना हवन-पूजन करते हैं। इस हवन-पूजन के बाद अगर राम रक्षा स्त्रोत का पाठ किया जाए तो व्यक्ति बड़ी से बड़ी समस्या से छुटकारा पा सकता है। उसे हर प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिल सकती है।
Also Read: LIC का धांसू प्लान, 296 रुपये प्रीमियम जमा करें और मैच्योरिटी पर पाएं 60 लाख रुपये !