ताजा खबरें

रिलायंस ने लॉन्च किया नया प्रोडक्ट

339

मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस रिटेल ने फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स मार्केट में इंडिपेंडेंस नाम का नया ब्रांड लॉन्च किया हैं इसके तहत गेहूं का आटा, क्रिस्टल शुगर, बेसन, तुअर दाल से लेकर ब्रांडेड चावल, बिस्कुट, तेल, और मिनरल वाटर जैसे कई ग्रॉसरी प्रोडक्ट मिलेंगे. अभी इस ब्रांड को गुजरात लॉन्च किया गया हैं जल्द ही इसे देश के अन्य राज्यों में भी लॉन्च किया जाएगा.
अपने इस ब्रांड से FMGC मार्केट में ITC, टाटा ग्रुप, अडाणी विलमर, पतंजलि फूड्स,और ब्रिटानिया जैसी देश की बड़ी कंपनियों को टक्कर देगी.रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की डायरेक्टर ईशा अंबानी ने इंडीपेंडेंस ब्रांड की लॉन्चिंग के दौरान कहा की मुझे अपने FMGC ब्रांड इंडीपेंडेंस के लॉन्च की अनाउंसमेंट करते हुए बहुत खुशी हो रही हैं जो तेल, दाल, अनाज़, पैकेज्ड फूड्स और अन्य डेली नीड्स प्रोडक्ट में हाई क्वालिटी और खिफायती प्रोडक्ट्स की एक बड़ी च्वाइस पेश करता हैं

Also Read: भाजपा को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़