ताजा खबरें

रिक्शेवाले ने दिखाई अश्लीलता, चलती ऑटो से कूद गई लड़की

397

महाराष्ट्र (Maharashtra)के औरंगाबाद से चौंकाने वाली घटना सामने आई है,जहाँ एक रिक्शा में बैठी एक लड़की चलती रिक्शा से कूद गई क्योंकि ड्राइवर द्वारा उससे अश्लील सवाल पूछे जा रहे थे. इसमें युवती के सिर में गंभीर चोट लग गई। यह सनसनीखेज घटना शहर के सिल्लेखाना से शिवाजी हाई स्कूल मार्ग पर संकल्प क्लासेज के सामने हुई। यह पुर खौफनाक घटना सीसीटीवी में कैद हो गया और पुलिस ने आरोपी ऑटोवाले को गिरफ्तार भी कर लिया है। गिरफ्तार रिक्शा चालक की पहचान सैयद अकबर सैयद हमीद उम्र 39, कैसरबाग के रूप में हुई

क्रांति चौक थाने के पुलिस निरीक्षक डॉ. गणपत दरादे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार खोकड़पुरा क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी 12वीं कक्षा में पढ़ती है. वह गोपाल टी क्षेत्र में प्राइवेट ट्यूशन में पढ़ने जाय करती थी। वह रोजाना रिक्शा से आती-जाती है। इस बीच, वह 13 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे क्लास खत्म होने के बाद गोपाल टी से घर जाने के लिए रिक्शा का इंतजार कर रही थी। इस बीच वह एक रिक्शे में बैठ गई।

पीड़ित छात्रा को रिक्शे में अकेला बैठा देख चालक अकबर सैयद ने पहले उसका नाम पूछा।ऑटो में नाबालिक को अकेला देख रिक्शाचालक उसे अश्लील सवाल करना शुरू कर देता है,पहले नाबलिक युवती कुछ समझ नहीं पाई लेकिन जब उसे रिक्शेवाले के इरादे ठीक नहीं लगे तो वो चलते ऑटो से छलांग लगा देती है। आपको बतादें इससे पहले भी ठाणे में एक छात्रा के साथ ऑटोवाले ने छेड़छाड़ की थी और उसे लगभग 500 मीटर की दुरी पर घसीटा था।

Also Read :- https://metromumbailive.com/the-letters-l-and-sh-will-not-be-used-in-maharashtra-anymore/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़