ताजा खबरें

बीमार होने के बावजूद ऋषभ पंत को मिलेगी करोड़ो की फीस

350

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत इस समय मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं. ऋषभ की कार पिछले साल 30 दिसंबर को दिल्ली से रुडकी जाते वक्त भयानक हादसे का शिकार हो गई थी। ऋषभ इस हादसे में बाल-बाल बच गया। पहले ऋषभ का इलाज देहरादून के एक अस्पताल में हुआ था। उसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुंबई रेफर कर दिया गया। वर्तमान में, ऋषभ मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हैं। हाल ही में उनकी सर्जरी हुई है। ऋषभ के लिए मौजूदा समय मुश्किल भरा है हालाँकि इस समय भारतीय क्रिकेट बोर्ड इस कठिन समय में ऋषभ के साथ मजबूती से खड़ा है।

बीसीसीआई न केवल ऋषभ की मेडिकल जरूरतों का ध्यान रख रहा है, बल्कि उन्हें आर्थिक तौर पर भी मदद कर रहा है। ऋषभ पंत के इस साल आईपीएल में खेलने की संभावना नहीं है। तब तक ऋषभ के फिट होने की उम्मीद नहीं है। ऋषभ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं। उन्हें आईपीएल में खेलने के लिए 16 करोड़ रुपये मिलने थे। यह राशि अब बोर्ड द्वारा ऋषभ को दी जाएगी। इसके अलावा बोर्ड केंद्रीय अनुबंध से 5 करोड़ रुपये का भुगतान करेगा। अगले 6 महीने तक ऋषभ हालांकि मैदान पर नजर नहीं आएंगे लेकिन इसके बावजूद उन्हें पुरे पैसे मिलेंगे।

Also Read: महिंदा XUV400 ELECTIC ने बनाया नया रिकॉर्ड

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़