अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सुर्खियों में आई थीं। सुशांत की मौत के ड्रग एंगल की जांच के दौरान रिया और उनके भाई शौविक का नाम सामने आया था जिसके बाद उन दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया गया था। जमानत पर रिहा होने के बाद रिया काफी समय तक मीडिया और सोशल मीडिया से दूर रहीं। लेकिन लगता है दो साल के बाद अब एक बार रिआया के जीवन में प्यार लौट आया है और ख़बरों के मुताबिक वो बिजनेस मैन बंटी सजदेह को डेट कर रही है।
6 साल पहले अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप के बाद सुशांत रिया को डेट कर रहे थे। ये दोनों कुछ दिनों तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी थे। सुशांत की मौत के बाद रिया अक्सर सोशल मीडिया पर उनसे अपने प्यार का इजहार करती थीं लेकिन अब कहा जा रहा है कि वह बंटी सजदेह को डेट कर रही हैं।आपको बतादें की बंटी रियलिटी स्टार और फैशन डिजाइनर सीमा सजदेह के भाई हैं। सीमा सोहेल खान की पूर्व पत्नी हैं। वह खेल और मनोरंजन क्षेत्र में एक प्रमुख कंपनियों के मालिक हैं। रिया कुछ साल पहले उनकी टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी की क्लाइंट भी थीं। बीते संजय में सुशांत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती ने जितनी परेशानी झेली उस समय बंटी ने हर कदम पर रिया का साथ दिया। रिया हाल ही में बंटी सजदेह की बर्थडे पार्टी में भी नज़र औ थी वहीं बंटी सजदेह इसके पहले एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को डेट कर चुके है।
Also Read: सस्ता होने वाला है पेट्रोल डीजल? एक्सपर्ट्स के मुताबिक 10 रूपये तक की कमी आ सकती है