ताजा खबरें

विक्रोली में सडक सुरक्षा सप्ताह, लोगों को किया गया जागरूक

344

मुंबई :हर साल देखा जाता है कि भारत देश में सडक हादसों और सडक दुर्घटना की घटनाओं में जानमाल का भारी नुकसान होता है। इसलिये सरकार और प्रशासन अक्सर नागरिकों के बीच सडक सुरक्षा सतर्कता के लिये विभिन्न उपक्रमों को करते रहते हैं। हर साल की तरह इस साल भी जनवरी माह में सडक सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है । वर्ष के जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में सडक सुरक्षा सप्ताह अभियान
किया गया।

आज विक्रोली में विक्रोली रेल्वे स्थानक के पास ऑटो रिक्शा स्टॅण्ड के पास सडक विक्रोली यातायात पुलीस विभाग के प्रभारी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक हुसैन जतकर, दिशा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष दिनेश बैरीशेट्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी महेंद्र मगरे समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे । इस अवसर पर उपस्थित वाहन चालकों-मालिकों को सडक सुरक्षा के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही उन्होंने सडक सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने से भविष्य में सडक हादसों की संख्या कम होने में सतर्क रहने की अपील की है।

Also Read: “उत्तर भारतीय तमिलनाडु में पानीपुरी बेचते हैं, राज्यपाल भी उन्हीं की तरह हैं”: DMK नेता भारती

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़