भारत में इस वक़्त साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों का बोलबोला है। साउथ की फिल्में लोगों द्वारा खूब पसंद की जा रही है। साउथ की कई फिल्में जैसे RRR और कांतारा ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचकर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। वही अब मशहूर फिल्म RRR का गाना नाचो नाचो ऑस्कर 2023 के लिए सेलेक्ट हो गया है।
RRR फैंस के लिए ये अच्छी खबर सामने आई है। एसएस राजमौली द्वारा निर्देशित फिल्म RRR का नाचो नाचो गाना दर्शनको को काफी पसंद आया और इसलिए इसे साल 2023 के ऑस्कर में भेजा जायेगा। ‘आरआरआर’ का यह गाना बहुत लोकप्रिय हुआ था। इस पर कई मीम्स वायरल हुए थे। जूनियर एनटीआर और राम चरण दोनों को गाने पर झूमते हुए देखने के लिए दर्शक वास्तव में खुश हुए थे। अब जब इसी गाने ने ऑस्कर की लिस्ट में जगह बनाई है तो फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है.
आपको बतादें की कुल 81 गानों में से 15 गानों का चयन किया गया है, जिनमें से एक ‘नाटू नटू’ है। इस लिस्ट में ‘अवतार- द वे ऑफ वॉटर’। इसमें ‘ब्लैक पैंथर – वकंडा फॉरएवर’ और ‘टॉप गन – मेवरिक’ फिल्मों के गाने भी शामिल हैं। ‘आरआरआर’ फिल्म ने दुनियाभर में 1400 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने जापान में रिकॉर्ड तोड़ कमाई भी की है। अब यह तो वक्त ही बताएगा कि यह गाना उस शानदार ऑस्कर ट्रॉफी के लिए किस्मत में है या नहीं। हालांकि भारतीय इसे लेकर काफी उत्सुक हैं।
Also Read: विदेशी एक्टर्स से रंगदारी वसूली कर रही हैं राजनितिक पार्टियां ,FWICE ने लिखा PM मोदी को चिट्ठी