ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

सलमान खान ने फिर एक बार शर्टलेस होकर उड़ाए लड़कियों के होश

327

बॉलीवुड(Bollywood) के दबंग सलमान खान की मस्कुलर बॉडी के लोग आज से नहीं, बल्कि सालों पहले से दीवाने हैं। अपनी मस्कुलर बॉडी को सलमान ने अभी तक मेंटेन करके रखा हुआ है। इस बात का सबूत एक्टर की हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट है, जिसमें सलमान शर्टलेस नजर आ रहे हैं। सलमान खान की बॉडी काफी मस्कुलर नजर आ रही है। फैंस सलमान का ये नया लुक देखकर हैरान हो गए हैं और भाईजान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है मानो सलमान खान एक बार फिर लड़कियों को अपना दीवाना बना रहे हैं।

इसमें एक्टर की बॉडी काफी पंप नजर आ रही है। साथ ही उनके मसल्स भी देखने लायक हैं। फैंस को एक्टर की ये तस्वीर खूब पसंद आ रही है।

तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में सलमान ने लिखा है- बींग स्ट्रॉन्ग। सलमान की इस तस्वीर पर लाइक्स और कमेंट कर फैंस अपना ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं।
सलमान खान ने जैसे ही ये तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की, ये तेजी से वायरल होने लगे।

बताते चलें कि सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर के साथ शहनाज गिल भी अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। ऐसे में फैंस एक्टर की इस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।

बीते दिनों खबर थी कि शहनाज गिल को भाईजान की फिल्म से आउट कर दिया गया है। ऐसे में फैंस काफी निराश हुए। लेकिन अब शहनाज गिल ने खुद अपने सोशल मीडिया में पोस्ट कर इन सभी बातों को अफवाह बताया है।

बताते चलें कि हाल ही में सलमान खान ने अपनी फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ का टाइटल चेंज होने की जानकारी फैंस के साथ साझा की थी। अब सलमान की इस फिल्म का नाम भाईजान है। फिल्म में एक्टर के साथ पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, सिद्धार्थ निगम और पलक तिवारी अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

Reported By :- Nitesh Thakur

Also Read :- https://metromumbailive.com/after-boycotting-aamir-khans-film-users-changed-their-tune/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़