मुंबई : संजय निरुपम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,गजानन कीर्तिकर के इस्तीफे की मांग को लेकर बाइक रैली निकालने के आरोप में निरुपम की गिरफ्तारी हुई है। लेकिन इस गिरफ़्तारी के बाद लोगों और कार्यकर्ताओं में रोष उत्पन्न हो गया है,कार्यकर्त्ता सड़कों पर उतर कर लगातार नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे है। कार्यकर्ताओं का कहना है की यह लोकतंत्र की हत्या है हमें बोलने तक नहीं दिया जा रहा है।
वही खुद संजय निरुपम ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन से एक वीडियो जारी कर कहा है की हम लोग एक बाइक रैली निकालकर गजानन कीर्तिकर को ये बताना चाहते थे की आप कितने निकम्मे हो ,निष्क्रिय हो और आप राजीनामा दो अपने पद से लेकिन शिंदे सरकार इतनी डर गयी की उन्होंने सुबह से हमारे पीछे पुलिस को लगा दिया और मुझे जबरदस्ती गिरफ्तार किया है जो भी बदसलूकी मेरे साथ ACP माने ने की है उसके लिए उन्हें तुरंत सस्पेंड किया जाना चाहिए।
आपको बता दे की उत्तर पश्चिम मुंबई लोकसभा क्षेत्र के सांसद गजानन कीर्तिकर हाल ही में बालासाहेब की शिवसेना यानी शिंदे गुट में शामिल हुए हैं। कुछ लोगों का यह मानना है की पार्टी में उनका प्रवेश उत्तर पश्चिम मुंबई के मतदाताओं का अपमान है और इसी लिए उत्तर पश्चिम जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता संजय निरुपम के नेतृत्व में बुधवार, 16 नवंबर को दोपहर 2 बजे एक बाइक रैली आयोजित की जानी थी। मांग करने के लिए कि वह तुरंत सांसद पद से इस्तीफा दें।
लेकिन इससे पहले ही पुलिस संजय निरुपम को गिरफ्तार कर वर्सोवा थाने ले गई और बाइक रैली निकालने के आरोप में उन्हें हिरासत में ले लिया.तो लगातार हर रोज महाराष्ट्र की राजनीती में एक नया मामला सामने आता है जिससे एक नए विवाद का जन्म हो जाता है।
Also Read: अमिताभ बच्चन के करीबी का निधन