ताजा खबरेंमनोरंजन

5 घंटे में 50 लाख लोगों ने देखा शाहरुख-दीपिका का गाना बेशरम रंग

349

फिल्म पठान में अभिनेता शाहरुख खान का लुक देखकर सभी के मुँह से यही निकाल रहा है की ‘इसे कहते हैं कमबैक!’ शाहरुख 4 साल बाद बॉलीवुड में दमदार वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। किंग खान की ये वापसी आसान नहीं होगी, लेकिन अभी-अभी सामने आए एक वीडियो में उनका फिट और बोल्ड अंदाज देखने को मिला. अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ उनका गाना ‘बेशरम रंग’ आज रिलीज हुआ और कुछ ही घंटों में इस गाने ने 50 लाख व्यूज के आकड़ों को पार कर लिया।

‘बेशरम रंग’ गाने में शाहरुख-दीपिका की धमाकेदार और इंटीमेट केमिस्ट्री देखने को मिली थी. इस गाने में आउटफिट से लेकर डांस मूव्स तक सब कुछ बोल्ड है. विशाल-शेखर द्वारा लिखित इस गाने को शिल्पा राव, करालिसा मोंटेइरो और विशाल-शेखर ने गाया है। वैभवी मर्चेंट द्वारा कोरियोग्राफ की गई इस गाने में दीपिका की बेहतरीन अदाकारी देखने को मिली और गाना कुछ ही घंटों में हिट हो गया।57 साल की उम्र में शाहरुख का हॉट लुक उनके फैंस को खास तौर से पसंद आया था। यूट्यूब के कमेंट सेक्शन में जाकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फैन्स शाहरुख की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. फिल्म ‘पठान’ के लिए शाहरुख की फिटनेस को लेकर कड़ी मेहनत और उन्होंने जो एब्स बनाए हैं वो इस गाने में साफ नजर आ रहे हैं.शाहरुख, दीपिका और जॉन अब्राहम स्टारर ‘पठान’ अगले साल रिलीज हो रही है। यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Also Read: बहू ने सरेआम की ससुर की पिटाई, सीने पर बैठकर की मारपीट

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़