ताजा खबरें

बेशर्म रंग गाने के विवाद बीच पठान के दूसरे गाने में दिखी शाहरुख़ और दीपिका की केमिस्ट्री

373

शाहरुख खान (Shahrukh Khan)और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘पठान’ का नया गाना हाल ही में रिलीज हुआ है. इस फिल्म के पहले गाने ‘बेशर्म रंग’ ने खूब बवाल मचाया था। एक सीन में दीपिका ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी थी। इसीलिए फिल्म और गाने का विरोध किया गया था। अब इसी विवाद के बीच मेकर्स एक और गाना दर्शकों के लिए लेकर आए हैं। इस गाने का नाम है ‘झूमे जो पठान’ जिसमें दीपिका और शाहरुख़ की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

अर्जित सिंह द्वारा गाये इस गाने में शाहरुख़ और दीपिका के कमल के स्टेप्स ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इस गाने में एक बार फिर शाहरुख और दीपिका की कमाल की केमिस्ट्री देखी जा सकती है. इस गाने को विशाल-शेखर की जोड़ी ने कंपोज किया है. फिल्म पठान के लिए शाहरुख ने अपनी फिजीक पर काफी मेहनत की है। पठान के गानों में उनकी मेहनत साफ झलकती है।शाहरुख करीब चार साल बाद फिल्म पठान से लीड रोल में वापसी कर रहे हैं। 2018 में उनकी फिल्म ‘जीरो’ दर्शकों के सामने आई। लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। अब दर्शकों को पठान से काफी उम्मीदें हैं। पठान में शाहरुख, दीपिका के साथ जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 25 जनवरी 2022 को रिलीज होने वाली है।

Also Read :- https://metromumbailive.com/hats-off-to-mumbai-police-left-daughters-wedding-and-took-care-of-mumbais-security/

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़