ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

शिंदे सरकार हिंदूद्रोही है, महाराष्ट्र सरकार पर भड़कीं शिवसेना

329

शिंदे सरकार (Shinde Sarkar)ने पिछली कैबिनेट बैठक में ठाकरे सरकार द्वारा आखिरी कैबिनेट बैठक में लिए गए नाम बदलने के फैसले को स्थगित कर दिया है। ठाकरे सरकार ने आखिरी कैबिनेट बैठक में औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर, उस्मानाबाद का नाम धाराशिव और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदलकर दी बा पाटिल करने का फैसला लिया था।

राज्यपाल ने बहुमत परीक्षण को साबित करने के लिए पत्र जारी किया था। ऐसे वक्त में रणनीतिक और लोकप्रिय निर्णय नहीं लिया जा सकता है। इसी वजह से फैसले को स्थागित कर दिया गया है। इससे पहले उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी यही मुद्दा उठाया था। सूत्रों ने बताया कि तीनों का नाम बदलने का फैसला शिंदे सरकार नए सिरे से करेगी।

वहीं शिंदे सरकार के इस निर्णय को लेकर राजनीति भी गरमा गई है। शिवसेना नेता संजय राउत ने शिंदे सरकार को महाराष्ट्र और हिन्दू द्रोही करार दिया है।

ठाकरे सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक सरकार गिरने से पहले 29 जून को हुई थी। इस बैठक में औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर, उस्मानाबाद का नाम बदलकर धाराशिव और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम दी बा पाटिल कर दिया गया। इस बैठक के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मंत्रालय में मौजूद थे।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :-https://metromumbailive.com/sara-ali-khan-and-jhanvi-kapoor-survived-death/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़