ताजा खबरें

गुस्से में आकर की श्रद्धा की हत्या, आरोपी आफ़ताब का कबूलनामा

469

पुरे देश को हिलाकर रख देने वाले श्रद्धा वॉकर (shraddha walker)मर्डर केस के आरोपी आफताब पूनावाला ने कोर्ट के सामने अपना कबूलनामा कर लिया है. आफताब ने कोर्ट में कबूल किया है कि उसने गुस्से में आकर श्रद्धा की हत्या की थी। इस बीच आरोपी आफताब की पुलिस हिरासत आज खत्म होने पर उसे दिल्ली के साकेत कोर्ट में पेश किया गया। उस वक्त आफताब ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में कबूल किया था। जिसके बाद आफताब की पुलिस हिरासत चार दिन और बढ़ा दी गई है।

आरोपी आफताब पूनावाला ने साकेत कोर्ट के सामने अपना कबूलनामा करते हुए कोर्ट को बताया कि, घटना पल भर में हो गई, उसने कोर्ट को यह भी बताया कि वह जांच में सहयोग कररहा है और उसे पूरी घटना ठीक तरीके से याद नहीं। पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी है कि श्रद्धा हत्याकांड में पेशेवर हत्यारे की तरह आफताब लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा है. आफताब ने पूछताछ में बताया कि श्रद्धा की हत्या करने के बाद उसने तीन आरी ब्लेड से उसके शरीर के टुकड़े किए। फिर ब्लेड को गुरुग्राम में फेंक दिया। आफताब के बयान के मुताबिक, पुलिस ने लगातार दो दिनों तक ब्लेड की तलाश की। लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। बुधवार को पुलिस एक बार फिर सर्च ऑपरेशन चलाएगी और इस बार संभावना है कि पुलिस आफ़ताब को भी अपने साथ घटनस्थल पर ले जाये।

Also Read :- https://metromumbailive.com/newborn-girl-found-crying-abandoned-on-the-footpath-in-mumbais-borivali/

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़