देश के कई राज्यों में इस समय मूसलाधार बारिश (Rain)हो रही है। कुछ राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई जगहों पर नदी-नाली उफान पर है। कृषि फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। महाराष्ट्र में भी कुछ जगहों पर हालात बिगड़े हैं।
महाराष्ट्र में बाढ़ और भारी बारिश से अब तक 76 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पड़ोसी गुजरात में इस हालत से अब तक 63 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच, मौसम विभाग ने गुजरात, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।
अगले 72 घंटे गुजरात, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक राज्यों के लिए महत्वपूर्ण हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मौसम विभाग ने इस जगह मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इस दौरान नागरिकों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। महाराष्ट्र के कुछ जिलों में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।
खासकर मराठवाड़ा और विदर्भ में इस भारी बारिश ने बड़ा कहर ढहा है। राज्य में बाढ़ और भारी बारिश से अब तक 76 लोगों की मौत हो चुकी है। कई जगहों पर नदियां खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं। प्रशासन ने नदी किनारे के गांवों को भी चेतावनी दी है। कई जगहों पर नागरिकों का पलायन जारी है।
महाराष्ट्र में गढ़चिरौली संकट में है। वैनगंगा नदी में बाढ़ आ गई है। इसके चलते कई गांव जलमग्न हो गए हैं। जिसके नदी किनारे के गांवों को भी अलर्ट कर दिया है। बाढ़ से यातायात भी प्रभावित हुई है। कई जगह सड़कें बह गई हैं।
महाराष्ट्र के 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पालघर, नासिक, पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी, कोल्हापुर शामिल हैं, जबकि ठाणे, सतारा, सिंधुदुर्ग, औरंगाबाद, जालना, चंद्रपुर और गढ़चिरौली में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
जबकि सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें ठाणे, सतारा, सिंधुदुर्ग, औरंगाबाद, जालना, चंद्रपुर और गढ़चिरौली शामिल है। पिछले 10 दिनों से महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है।
Reported By :- Rajesh Soni
Also Raed :-https://metromumbailive.com/mira-rajput-took-selfie-in-the-bathroom/