ताजा खबरें

…तो दस साल के बच्चे ने मां को मारी गोली; सुनके पुलिस भी हैरान

276

अमेरिका में एक 10 साल के बच्चे ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से सनसनी मच गई है। पुलिस जांच के दौरान हत्या की जो वजह सामने आई उसे सुनकर पुलिस भी असमंजस में है। पुलिस ने इस बच्चे को हिरासत में लिया है।

अमेरिका के एक स्थानीय अखबार ने इस बारे में खबर दी है। पहली नजर में अंदेशा हुआ कि लड़के ने गलती से गोली चला दी। हालांकि, यह पता चला कि लड़के ने अपनी मां को मारने के इरादे से गुस्से में बंदूक से गोली मार दी। जांच के दौरान बेटे ने मां की हत्या की जो वजह बताई, उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। वर्चुअल रियलिटी (वीआर) हेडसेट खरीदने से इनकार करने पर एक बेटे ने गुस्से में आकर अपनी मां की हत्या कर दी। लड़के ने मां के बिस्तर से पिस्टल उठाई और मां को गोली मार दी।

विस्कॉन्सिन कानून के तहत, एक 10 वर्षीय बच्चे को एक वयस्क के रूप में चार्ज किया जाता है। लड़के द्वारा किए गए अपराध की गंभीरता को देखते हुए, उस पर फर्स्ट-डिग्री इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया है।

Also Read: अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए, युवती आरोपी को प्रेम जाल में फंसाती है…फिर

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़