पिछले कुछ दिनों से बीजेपी महापुरुषों को लेकर विवादित बयान दे रही है। इसको लेकर हर जगह सियासी माहौल गरमाता नजर आ रहा है। इसको लेकर आम लोगों में भी काफी गुस्सा नजर आता दिख रहा है।, हाल ही में औरंगाबाद और पुणे में बंद का आह्वान किया गया था। इस पृष्ठभूमि पर सोलापुर में भी बंद का आह्वान किया गया है। सोलापुर में आज सुबह से कारोबार ठप पड़ा है। बाजार में सभी लेन-देन बंद हैं।
राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी, बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने महापुरुषों को लेकर विवादित बयान दिए. इसके खिलाफ आज सोलापुर बंद का आह्वान किया गया है। श्री शिवजन्मोत्सव केंद्रीय निगम ने दोपहर 2 बजे तक सोलापुर बंद का आह्वान किया है। यह बंद शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। लेकिन सोलापुर बंद के दौरान युवा भीम सेना आक्रामक हुई और अक्कलकोट रोड पर टायर जलाया गया। युवक भीमसेना ने महाराष्ट्र के महापुरुषों का अपमान करने वालों के खिलाफ आक्रामक तरीके से टायर जलाए। पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को पुलिस प्रशासन ने हिरासत में ले लिया। लोगो ने मांग कि है की महापुरुषों की बुराई करने वाले राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी और चंद्रकांत पाटिल को निष्कासित किया जाए। शहर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. शहर में सुरक्षा में 9 वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, 27 सहायक पुलिस निरीक्षक, 154 पुलिस कांस्टेबल, रिजर्व पुलिस बल की चार यूनिट, 9 रैपिड रिस्पांस टीमें शामिल हैं. यह जानकारी सोलापुर के पुलिस उपायुक्त विजय कबाड़े ने दी।
Also Read: 300 रुपए के लिए सगा भाई बन गया असली दुश्मन, बड़े ने छोटे के साथ जो किया देख सब रह गए हैरान!