ताजा खबरें

बेटे ने अपनी मां के प्रेमी को चाकू से मार कर की हत्या

347

महाराष्ट्र के नागपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना आई है। ये घटना है नागपुर के शांतिनगर की जहा बीती रात बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मां के प्रेमी की हत्या की। जब शुभम को ये बात पता चली तो उसने अपने दोस्त सचिन को बताई और दोनो ने मां के प्रेमी सुदर्शन कवांडे मारने की साजिश रची। और दोनो ने कल सुदर्शन के चाकू मार कर हत्या कर दी और म्हाडा कॉलोनी रोड पर शुभम की मां के प्रेमी सुदर्शन का शव को पाया। वहा के कुछ लोगों ने हत्या की सूचना शांतिनगर पुलिस को दी। इस हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी शुभम देशपांडे की मां का सुदर्शन के साथ अफेयर चल रहा था। शुभम ने ये बात अपने दोस्त सचिन को बताई और दोनो ने सुदर्शन को चाकू से मारने की साजिश रची। शांतिनगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और दोनों आरोपी शुभम और सचिन को गिरफ्तार कर लिया। आगे की जांच पुलिस कर रही है।

Also Read: भाजपा की फायर ब्रांड नेता चित्रा वाघ को कोर्ट ने भेजा समन

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़