बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor)ने मुंबई में अपना वह फ्लैट बेच दिया है जो उन्होंने सात साल पहले खरीदा था। सोनम का फ्लैट बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में था, जिसे शहर की सबसे पॉपुलर लोकेशन माना जाता है। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सोनम ने 29 दिसंबर को 32.5 करोड़ रुपए में फ्लैट बेचा। सोनम ने यह फ्लैट 2015 में खरीदा था। 2015 में उन्होंने यह फ्लैट 31.48 करोड़ रुपए में खरीदा था। अब सात साल बाद इस फ्लैट को बेचकर उन्होंने एक करोड़ का मुनाफा कमाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनम ने नया फ्लैट खरीदा है। उन्होंने स्टांप ड्यूटी पर करीब 1.95 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
Also Read :- https://metromumbailive.com/there-are-only-a-few-days-left-in-uttarayan-for-which-rules-will-be-applicable-to-protect-people-and-birds/