ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्स

स्टैंड अप कॉमेडियन मुन्नावर फारूकी की बढ़ी मुस्किले :शो हो सकता है रद्द

480

मुंबई : भाजपा मुंबई के कार्यकर्ताओं ने हिंदू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले विवादित स्टैंड अप कॉमेडियन मुन्नावर फारूकी के मुंबई में होने वाले शो को रद्द करने के लिए पुलिस कमिश्नर और आरडी कॉलेज के प्रिंसिपल को ज्ञापन दिया है। मुन्नावार का शो बांद्रा पश्चिम में स्थित आर डी नेशनल कॉलेज में आयोजित किया गया है। यह शो २७ नवंबर को आयोजित किया गया है। इस शो की जानकारी प्राप्त होते है भाजपा मुंबई युवा मोर्चा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई द्वारा इस शो का विरोध दर्ज किया गया है।

इस शो को रद्द करने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई द्वारा आर डी नेशनल कॉलेज के प्रिंसिपल तथा मुंबई के कमिश्नर विवेक फणसाळकर जी को पत्र लिखा है। पत्र में मुंबई भाजपा के अध्यक्ष तेजिंदर सिंग तिवाना ने यह मांग की है कि अगर फारुकी का शो रद्द नहीं किया गया तो फिर भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई आर डी नेशनल कॉलेज के बाहर तीव्र आंदोलन करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि विद्यार्थियों को भटकाने आए मुन्नवर का शो किसी भी हालत में शुरू ना हो।

मीडिया प्रतिनिधि से बातचीत करते हुए भाजपा मुंबई अध्यक्ष तिवाना ने कहां की अपनी दुकान चलाने के लिए हमारी संस्कृति और हमारे देवी देवताओं का मज़ाक़ बनाने वाले मुन्नवर फ़ारूखी को हम नैशनल कॉलेज मुंबई में शो नहीं करने देंगे। हम मुंबई के हमारे कॉलेजे में ये सांस्कृतिक प्रदूषण नहीं होने देंगे। हमने नैशनल कॉलेज मुंबई के प्रिन्सिपल से मिलकर उन्हें इस विषय में ज्ञापन भी दिया है । मुझे विश्वास है कॉलेज प्रशासन विषय की गंभीरता को समझेगा और मुन्नवर फारुकी के शो को रद्द करेगा।

Also Read: आखिर कब साफ़ होगी श्रद्धा की मर्डर मिस्ट्री

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़