मुंबई (Mumbai):नोटबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला दिया है वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हम सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करते हैं, लेकिन यह फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। हो सकता है कि सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला दिया हो क्योंकि नोटबंदी के फैसले को कई साल हो गए हैं। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंधे ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि नोटबंदी के फैसले के पीछे मुख्य कारण नकली नोट, कालाधन खत्म करना और आतंकवाद खत्म करना था।
Also Read :- https://metromumbailive.com/dont-drink-alcohol-drink-milk-unique-initiative-of-the-mla/