मुंबई : “स्वामी जी” सॉन्ग लॉन्चिंग रेखा भरद्वाज और रवि केस वत्सा के हाथों किया गया । इस सॉन्ग को गाते समय रेखा भरद्वाज ओर रवि केश वत्स ने इस गाने को झूमकर गाया है। इस गाने को 13 तारीख को अँधेरी में लांच किया गया है ;स्वामी जी सॉन्ग लॉन्चिंग करते समय कई कलाकर डॉक्टर मौजूद थे।
रेखा भारद्वाज का नाम सुनते ही उनके कई नगमे कानों में गूंजने लगते हैं। जब भी उनकी आवाज सुनते हैं, तो लगता है जैसे कहीं चमन से फूलों की खुशबू आ रही हो, या सामने कोई मासूम सा बच्चा बैठा बड़ी शोखी से मुस्कुरा रहा हो। दो फिल्मफेयर अवॉर्ड और एक नैशनल अवॉर्ड जीत चुकीं रेखा हिंदी के अलावा मराठी, पंजाबी, बांग्ला और मलयालम गीत भी गाती हैं।
Also Read: भारत ने कोलंबिया में जीते 6 स्वर्णपदक