बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपनी बोली के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर लोगों के सामने अपनी बात कहती नजर आती हैं। स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। कई बार वह अपने बयानों के लिए ट्रोल भी हो जाती हैं। वह आए दिन अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन फिलहाल वह अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं।
स्वरा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, हाल ही में उन्होंने एक फोटो शेयर की जिसमें वह एक शख्स के कंधे पर लेटी हुई हैं लेकिन वह शख्स कौन है यह फोटो में नजर नहीं आ रहा है. यह प्यार हो सकता है, इस ही कैप्शन के साथ स्वरा ने फोटो को शेयर किया है जिसके बाद अब लोग कयास लगा रहे है की ये शख्स उनका बॉयफ्रेंड हो सकता है।
Also Read: आटा 3000 रुपए, तेल 600 रुपए और प्याज 300 रुपए, आर्थिक हालत चरमराई