ताजा खबरेंमुंबई

टाटा मुंबई मैराथन की हुई शुरुवात

324

मुंबई : टाटा मुंबई मैराथन मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से शुरू हुई। कोरोना महामारी के कारण 2021 और 2022 में मुंबई मैराथन का आयोजन नहीं हो सका था। इसी कारण इस बार मैराथन को लेकर लोगों में अधिक उत्साह है। 55,000 से ज्यादा लोगों ने इस बार मुंबई मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने टाटा मुंबई मैराथन ‘सीनियर सिटीजन रन’ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे। इसके साथ ही 15 जनवरी के दिन दिव्यांग और सीनियर सिटीजन मैराथन का आयोजन हुआ। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और केंद्रीय क़ानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने दिव्यांग टाटा मैराथन को झंडी दिखाई।

Also Read: Jio ने मकर संक्रांति पर छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में True 5G लॉन्च किया

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़