बिग बॉस(BigBoss) सीजन 15 भले ही फलिओ हुआ हो लेकिन इस शो की बदौलत तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा हमेशा के लिए एक साथ आगए। दोनों की मुलाकात बिग बॉस के घर में हुई थी और चर्चा है कि दोनों जल्द ही शादी भी करेंगे। दोनों की जोड़ी को दर्शंकों द्वारा तेजरन भी बुलाया जाता है। अब करण और तेजस्वी को लेकर एक बड़ी खबर आई है।
शादी से पहले करण और तेजस्वी ने एक बड़ी प्रॉपर्टी खरीदी थी. यह संपत्ति भारत में नहीं बल्कि दुबई में खरीदी गई है। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद तेजस्वी और करण को लगातार काम मिल रहा है और उन्होंने अच्छी खासी कमाई की है.कुछ दिन पहले ही तेजस्वी ने गोवा में अपना घर खरीदा है। तो करण कुंद्रा ने भी मुंबई में एक आलीशान घर खरीदा है।जानकारी के लिए आपको बतादें की करण कुंद्रा और तेजस्वी ने दुबई में एक आलीशान 1 BHK फ्लैट खरीदा है। इस फ्लैट में एक इनडोर पूल भी है। इस फ्लैट की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए है। तेजस्वी वर्तमान में नागिन के साथ एक मराठी फिल्म में भी काम कर रही है।