ताजा खबरें

जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ FIR के बाद मुंब्रा में तनाव

388

एनसीपी (NCP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) के खिलाफ मुंब्रा पुलिस स्टेशन में मॉलेस्टेशन का मुकदमा दर्ज होने के बाद उनके समर्थक में काफी गुस्सा देखा जा रहा है और वो अब हिंसक रूप लेने लगा हैं। आज सुबह से मुंबरबकी मुख्य सड़क पर स्मार्थकोंबने इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया । इतना ही नहीं दूसरी तरफ आव्हाड समर्थकों ने सड़क पर टायर जलाकर रास्ते रोकने का भी प्रयास किया, फिलहाल मुंब्रा में तनाव का माहोल बना हुआ है, लोगों को डर है कि कही लोगों ने अपनी दुकानों को खोला तो उनके दुकानों में भी तोड़फोड़ की जाएगी।

मुंब्रा पुलिस (Mumbra Police) हालत पर काबू पाने में लगी है। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और NCP नेता जितेंद्र अव्हाड की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है, दो दिन पहले उन्हें वर्तकनगर पुलिस ने सिनेमाघर में हर हर महादेव फिल्म के शो के दौरान मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। अब उनपर एक महिला को छेड़ने का आरोप लगा है। पीड़ित महिला ने इस बात को लेकर मुंब्रा पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 354 के तहत FIR दर्ज करवाया है। पीड़ित का आरोप है की जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ठाणे में बने फ्लाईओवर का उद्घाटन करके वापस लौट रहे थे, तब आव्हाड ने महिला के कंधे पर हाथ रखकर दबाया और कहा की यहा बीच में क्यों खड़ी हैं साइड है जा। महिला ने आरोप लगाया की आव्हाड की नीयत ठीक नहीं थी। यह घटना रविवार शाम की है।

Also Read :- https://metromumbailive.com/traffic-jam-on-mumbais-western-express-highway-people-upset/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़