नागपुर – रेलवे से गांजा लाने वाली युवती को क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लिया है। नई दिल्ली विशाखापत्तनम एक्सप्रेस से आई युवती के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स टीम को सूचना दी कि तीन महिलाएं दिल्ली से चरस ला रही हैं। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास जाल बिछाया और तीन महिलाओं को हिरासत में लिया। जब उनकी तलाशी ली गई तो आरोपी लड़की के जैकेट में प्लास्टिक के दो पाउच में करीब 20 ग्राम चरस बरामद हुई।
जब उससे पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार किया कि वह ऋषभ नाम के युवक के कहने पर हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लेकर आई थी। उसने बताया कि उसने ऋषभ से तीन हजार और रोहित नाम के युवक से पांच हजार रुपये लिए थे, पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। रोहित और ऋषभ की तलाश जारी है। पुलिस ने उसके पास से 70 हजार रुपये का कीमती सामान जब्त किया है।
Also Read: बेटे ने अपनी मां के प्रेमी को चाकू से मार कर की हत्या