दिनदहाड़े हुई गोलीकांड से बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ में दहशत का माहौल बना हुआ है। आपसी विवाद में गोली चलने की आशंका जताई गयी है। सकरी बायपास रोड के पास संजू त्रिपाठी नाम के युवक की गोली मारकर हत्या पर मौके पर आला अधिकारी भी उपस्थित हुए एसएसपी पारुल माथुर भी मौके पर पहुंची सकरी बाईपास चौक में हुई घटना मामले की जांच में जुटी पुलिस है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दिनदहाड़े संजीव त्रिपाठी को शूटर ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया। संजीव त्रिपाठी की मौके पर ही मौत हो गई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक त्रिपाठी बिलासपुर के कुदुदंड के रहने वाला था। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था बदमाशों ने संजीव को घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई बिलासपुर के एसएसपी पारुल माथुर सहित पुलिस विभाग के आला अफसर घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी के मुताबिक घटना पारिवारिक विवाद से बताई जा रही है बहुत जल्द ही हम इस मामले पर खुलासा कर देंगे फिलहाल दिनदहाड़े न्याय धानी में हुई गोलीकांड से लोगों में दहशत व्याप्त है।
Also Read: “स्वामी जी” खूबसूरत सॉन्ग हुआ लांच