ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

मुंबई में 15 जनवरी तक बढ़ाई गई जमावबन्दी

398

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। गांगुली का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हालांकि, अब जब उनका कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है, तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्विटर के माध्यम से यह जानकारी दी है।

तीन दिन पहले सौरव गांगुली को कोरोना होने की खबर आई थी। उन्हें कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में भी कोरोना के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

दो दिन के इलाज के बाद सौरव गांगुली को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इस साल यह दूसरी बार था जब गांगुली को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले साल जनवरी 2021 में उन्हें दिल की बीमारी के चलते लंबे समय तक अस्पताल में रहना पड़ा था।

इससे पहले सौरव गांगुली को 2 जनवरी को सीने में दर्द के कारण कोलकाता के बुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई।

सौरव गांगुली अपने होम जिम में ट्रेडमिल पर वर्कआउट कर रहे थे। उसी समय उनके सीने में अचानक दर्द हुआ। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं सौरव गांगुली के बाद उनके बड़े भाई की भी एंजियोप्लास्टी हुई। दोनों की कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई।

 

Reported By – Rajesh Soni

Also Read – आखिरकार कालीचरण महाराज हुए गिरफ्तार

 

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़