सुनील शेट्टी(Sunil Shetty)की बेटी अथिया शेट्टी क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही हैं। दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हैं। केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शाही शादी 21 से 23 जनवरी 2023 के बीच होने जा रही है, जिसे लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.हालाँकि वेब सीरीज ‘धारावी बैंक’ के प्रमोशन के दौरान सुनील शेट्टी द्वारा दिए गए एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने कहा था कि अथिया और केएल जल्द ही शादी करेंगे.लेकिन अब सुनील ने अथिया और केएल राहुल की शादी की तारीख को लेकर चल रही अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए इन सभी को झूठा बता दिया।
सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा की जब भी शादी होने वाली हो प्लीज़ उसकी जानकरी मुझे भी देना मैं भी जरुरु आऊंगा। कुछ दिन पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि क्रिकेटर केएल राहुल ने जनवरी 2023 में छुट्टी के लिए आवेदन किया था और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इसे मंजूरी दे दी थी। हालाँकि अब सुनील शेट्टी ने खुद इन ख़बरों को झूठा बताया है।
Also Read :- https://metromumbailive.com/10-month-old-girl-thrown-out-of-moving-cab-after-molesting-mother-in-mumbai-dies/