ताजा खबरें

मुंबई के अंधेरी स्तिथ वर्सोवा गांव में आज सुबह 10 बजे के करीब एक नांव के डूबने खबर सामने आई हैं।

358

मिली जानकारी के अनुसार कल 05 अगस्त को रात 8 से 9 बजे के बीच। 03 लोग मछली पकड़ने के लिए नाव लेकर समुद्र में उतरे थे।

लोगों और पुलिस कर्मियों का कहना है कि नाव समुद्र तट से लगभग 2 से 3 किमी दूर पलट जाने से नाव पर सवार 03 लोग डूब गये हैं।

उनमें से एक खुद ही तैरकर पानी से बाहर आ गया है। जिसका नाम विजय बामनिया उम्र 35 वर्ष है।

उनके परिजन कह रहे हैं कि बाकी 02 लोग लापता हैं।

लापता व्यक्ति का नाम
1. श्री उस्मानी भंडारी उम्र लगभग 22 वर्ष।
2. श्री विनोद गोयल, उम्र लगभग 45 वर्ष।

लाइफगार्ड द्वारा रिंग बॉय और रस्सी का उपयोग करके सर्च ऑपरेशन जारी है और स्थानीय मछली पकड़ने वाली नौकाओं की मदद से भी खोज अभियान जारी है।

मौके पर बीएमसी , पुलिस, नौसेना और वार्ड कर्मचारी मौजूद हैं।

Also Read:

OMG 2 – गदर 2 उसी दिन रिलीज होगी; लेकिन एडवांस बुकिंग को किसने हराया? देखना

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़